फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Constable murdered a teacher in front of the SSP residence

Muzaffarnagar: सिपाही ने नशे में शिक्षक की गोलियां बरसाकर की हत्या, शिक्षकों का हंगामा, राकेश टिकैत भी पहुंचे

Mon, 18 Mar 2024 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Mar 2024 11:07 AM IST
सार

चंदौली से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आए शिक्षक की सिपाही ने मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं जिले के शिक्षक विरोध में उतर आए हैं। भाकियू प्रवक्ता भी शिक्षकों के बीच पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Constable murdered a teacher in front of the SSP residence
धरने पर बैठे शिक्षकों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में चंदौली से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आए शिक्षक और सिपाही के बीच विवाद के बाद शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नशे की हालत में सिपाही ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सिपाही भी उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए वाराणसी से शिक्षक के साथ ही आया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाराणसी से मूल्यांकन के लिए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार 14 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं लेकर जिले के लिए चला था। रविवार रात दो बजे वह एसडी इंटर कॉलेज के नजदीक एसएसपी आवास के सामने कॉपियां लेकर खड़े थे। इस दौरान सिपाही से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

Muzaffarnagar: Constable murdered a teacher in front of the SSP residence
हंगामा करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
सिपाही ने नशे में कारबाइन से चलाईं गोलियां
नशे की हालत में सिपाही ने कारबाइन से गोलियां चला दी। शिक्षक की गोली लगने से मौत हो गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शिक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चंदौली जिले के बैरठ का रहने वाला था। वह राजकीय हाईस्कूल, महगांव, वाराणसी में शिक्षक था। सिपाही भी वाराणसी की पुलिस लाइन में ही तैनात है।

Muzaffarnagar: Constable murdered a teacher in front of the SSP residence
मौके पर पहुंचकर शिक्षकों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शिक्षक की हत्या के विरोध में जिले के शिक्षकों ने शुरू किया प्रदर्शन
शिक्ष की निर्मम हत्या को लेकर जिले में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां जिले भर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज के सामने एकत्र हुए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शिक्षकों से वार्ता कर रही है। वहीं भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed