{"_id":"649bc8f2d06536c03b0bdeb4","slug":"muzaffarnagar-clash-between-two-parties-over-a-minor-dispute-in-mirapur-woman-killed-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मीरापुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मीरापुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, महिला की मौत
Wed, 28 Jun 2023 11:15 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:15 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के मीरापुर थानाक्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मीरापुर थानाक्षेत्र में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुतुबपुर निवासी नवाब व उसके पड़ोसी मुन्ना पक्षों में बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब दोनों पक्षाें के लोग आमने सामने आ गए और उनमें लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें नवाब की पत्नी फरजाना फावडा लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: साहिबाबाद से दुहाई तक अगले सप्ताह 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली रैपिडएक्स
विज्ञापन
संघर्ष के बाद दूसरे पक्ष के हमलावर आरोपी फरार हो गए जबकि फरजाना को परिजन जानसठ अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला को मेरठ मेडिकल ले जाया गया था। वहां उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। सीओ शकील अहमद का कहना हैं कि बच्चों को लेकर दो पक्षों में झगडा हुआ था। एक महिला की उपचार के दौरान मौत हुई हैं। चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं।