फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Civil engineer commits suicide after being hit by train, makes this allegation on room partner

Muzaffarnagar: ट्रेन से कटकर सिविल इंजीनियर ने दी जान, सुसाइड नोट में रूम पार्टनर पर लगाया ये आरोप

Thu, 15 May 2025 09:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 15 May 2025 09:46 PM IST
सार

आदर्श कालोनी निवासी उदित सिविल इंजीनियर था। वह नोएडा में रहकर नौकरी तलाश रहा था। उसका रूम पार्टनर से लैपटॉप को लेकर विवाद हो गया था। परेशान होकर उसने जान दे दी।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Civil engineer commits suicide after being hit by train, makes this allegation on room partner
सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आदर्श कॉलोनी निवासी सिविल इंजीनियर उदित (30) ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। उसने सुसाइड नोट में अपने रूम पार्टनर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी उदित (30) सिविल इंजीनियर था। पिछले दो माह से वह नोएडा में रहकर नौकरी की तलाश में था। वह अकसर शालीमार एक्सप्रेस से आता-जाता था। बृहस्पतिवार को शालीमार ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा था। तभी ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट और एक मोबाइल मिला। मोबाइल की मदद से परिजनों को सूचना दी, तो वे रोते-बिलखते पहुंच गए। जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने रूम पार्टनर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच लैपटॉप को लेकर विवाद हो गया था। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस को मृतक के मामा चंद्र प्रकाश लाटियान ने बताया कि उदित दिल्ली जाने के लिए घर से चला था। पैर फिसलने से उसकी मौत हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed