फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: City colored in the colors of Balaji, inauguration of National Animal Exhibition and Agricultur

Muzaffarnagar: बालाजी के रंग में रंगा शहर, नुमाइश मैदान पर राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी व कृषि मेले का शुभारंभ

Thu, 06 Apr 2023 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Apr 2023 11:33 AM IST
सार

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुजफ्फरनगर शहर बालाजी के रंग में रंग गया है। सुबह यात्रा शुरू हुई। हालांकि यात्रियों को जगह जगह जाम का सामना करना पड़ा।  शहर के नुमाइश मैदान पर राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले का आज से शुभारंभ हो गया। मेले में किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है।

 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: City colored in the colors of Balaji, inauguration of National Animal Exhibition and Agricultur
किसान मेले में किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर बालाजी के रंग में रंग गया। स्वर्ण रथ पर  सवार होकर श्री बालाजी महाराज को विराजमान किया गया। इसके महाआरती की गई। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने यात्रा का शुभारंभ किया। शहर के नुमाइश मैदान पर राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और  कृषि मेला आरंभ हो गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर के नुमाइश मैदान पर राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला आरंभ हो गया। केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह दोपहर में उद्घाटन करेंगे। तुगलकपुर स्थित गाय अभयारण्य का शिलान्यास भी किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सुबह करीब 10 बजे प्रदर्शनी में पहुंचकर पशुपालकों और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का निरीक्षण किया।  उन्होंने बताया कि मेले के सर्वश्रेष्ठ पशु को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।  मेले में भेड़, बकरी, घोड़ा, मुर्राह नस्ल, गिर, हरियाणा नस्ल, साहीवाल, थारपारकर नस्ल के पशु मेले में पहुंच चुके हैं। मेले में करीब 50 लाख के इनाम बांटे जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मेले में यह रहेगा खास
सुबह नौ बजे से मेला शुरू हो गया। गोपशु, भैंसो, भेड़ों की प्रतियोगिता, बकरियों की प्रतियोगिता होगी, जबकि सेमिनार हॉल में तीन सत्र के वैज्ञानिक संवाद चलेंगे, जबकि चौथे सत्र में कृषक संवाद होगा। दोपहर तीन बजे अतिथि पशु मेले का उद्घाटन करेंगे। शाम पांच बजे लॉटरी के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में व्यापारी को फांसी पर लटकाया फिर जलाया शव, मेरठ में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Muzaffarnagar: City colored in the colors of Balaji, inauguration of National Animal Exhibition and Agricultur
बाला जी की यात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

शहर के नई मंडी स्थित श्री बालाजी मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल है। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही प्रसाद चढ़ाने के लिए जुट गई। मंदिर परिसर में प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं, श्री बालाजी का रथ रस्सी के माध्यम से खींचा गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सेवा की। जगह-जगह प्रसाद के स्टॉल भी लगाए गए।

अलग-अलग तरह के व्यंजन प्रसाद के रुप में वितरित किए जाएंगे। वही, शहर में बड़े-बड़े डीजे भी युवकों की टोलियों के साथ यात्रा में शामिल होने के लिए जाते नज़र आए। यात्रा के शुभारंभ में पूर्व विधायक अशोक कंसल, उद्यमी भीमसेन कंसल, कुलदीप गोयल, सतीश गोयल और रजत गोयल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: घूस लेने का मामला: 20 लाख रिश्वत मांगने वाले IPS अनिरुद्ध सिंह हटाए गए, कमलेश बहादुर नए एसपी देहात

शुकतीर्थ में हनुमानजी का चरणाभिषेक
मोरना स्थित शुकतीर्थ में हनुमान जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज ने विधि विधान पूर्वक 72 फीट ऊंची विशाल हनुमानजी की प्रतिमा का चरण अभिषेक कर आरती पूजन किया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए।

धर्म नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमान धाम में हनुमत जयंती चरण अभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। सीताराम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवालने हनुमान जी की 72 फीट की  प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फल फूल, मेवे ,मिठाइयां, वस्त्र, चंदन, गंगाजल से चरण अभिषेक किया। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश,उत्तराखंड से आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed