{"_id":"6489b48bbab9775a4903ad84","slug":"muzaffarnagar-changed-in-nine-years-kapil-dev-aggarwal-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1760-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल में बदल गया मुजफ्फरनगर : कपिल देव अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल में बदल गया मुजफ्फरनगर : कपिल देव अग्रवाल
विज्ञापन
- रेलवे का दोहरीकरण और वंदे भारत ट्रेन का भी संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल में मुजफ्फरनगर मालामाल हुआ है। यहां पांच हाईवे निकल रहे हैं। रेलवे का दोहरीकरण हुआ, नया रेलवे स्टेशन बना है। वंदे भारत ट्रेन यहां से चल रही है।
भोपा रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश से आतंकवाद को खत्म किया है। आतंकवादी अड्डों को पाकिस्तान में घुसकर नेस्तनाबूद किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। आज देश और दुनिया के लोग कश्मीर में घूमने पहुंच रहे हैं। देश में सड़कों और रेलवे लाइन का जाल बिछा है। विकास की गति बढ़ी है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है।
एक जमाना था जब पोलियो और टेटनस का टिका यहां आने में पचास साल लग गए। भाजपा का यह कार्यकाल भी देखा, जिसमें कोरोना वैक्सीन जनता को उपलब्ध ही नहीं कराई, दुनिया के देशों में भी पहुंचाई। गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए। हर घर जल योजना पूरे देश में चल रही है। पीएम किसान सम्मान निधि सीधे पहुंच रही हैं। यूरिया से भरा बैग अब बोतल में उपलब्ध है।