फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Chairperson worshiped in Shukdev Temple

शुकतीर्थ संतों की तपोभूमि: अंजू

Wed, 05 Aug 2020 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Chairperson worshiped in Shukdev Temple
शुकतीर्थ में जरुरतमंदों को सामान वितरित करती चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालिका चेयरपर्सन ने शुकदेव मंदिर में की पूजा
विज्ञापन

मोरना। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में मुजफ्फरनगर शहर की नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से आशीर्वाद लिया। चेयरमैन ने कहा कि शुकतीर्थ संतों की तपोभूमि है।

पौराणिक तीर्थ में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और उनके पति इंजीनियर अशोक अग्रवाल ने अक्षय वट तथा शुकदेव मंदिर के दर्शन कर पूजा की। कोरोना संकट में शुकदेव आश्रम में संचालित अन्न क्षेत्र में पधारे साधु-महात्माओं को उन्होंने साबुन और जीवनपयोगी वस्तुएं भेंट की। वृद्ध साधु महिलाओं को धोती वितरित की गई। चेयरपर्सन ने कहा कि शुकतीर्थ तपोभूमि है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा देती है। वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने प्राणिमात्र की निस्वार्थ सेवा को प्रभु पूजा माना था। उनका मकसद राजनीति नहीं, बल्कि समाज की सेवा के मिले अवसर को निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करना है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने उन्हें प्रसाद एवं शुकतीर्थ साहित्य भेंट किया। स्वामी भरतदेव, आचार्य रामस्नेही, पंडित रविंद्र शर्मा, मास्टर विजय सिंह, राजू उपाध्याय, प्रमिला, अरुण धीमान, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed