{"_id":"642568c268bc662fbb06eae3","slug":"muzaffarnagar-case-filed-against-four-including-vicky-tyagi-two-sons-under-gangster-act-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: विक्की त्यागी के दोनों बेटों समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज, अक्षित त्यागी को बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: विक्की त्यागी के दोनों बेटों समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज, अक्षित त्यागी को बनाया
Thu, 30 Mar 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Mar 2023 04:18 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के चर्चित अपराधी रहे विक्की त्यागी के दोनों बेटों समेत चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा कायम कर दिया है। चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने विक्की के बेटे रक्षित और अर्पित त्यागी के साथ दो साथियों को आरोपी बनाया है। गैंग लीडर रक्षित त्यागी को बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पावटी गांव के चर्चित अपराधी रहे विक्की त्यागी के दोनों बेटों समेत चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा कायम कर दिया है। पुलिस ने कोतवाली और चरथावल थाना क्षेत्र के मुकदमों के आधार पर कार्रवाई की है। गैंग लीडर रक्षित त्यागी को बनाया है।
विज्ञापन
विक्की की हत्या के बाद चरथावल थाने में पत्नी मीनू का नाम अंतरराज्यीय गैंग चार्ट में पंजीकृत है। वर्तमान में बड़कली के सामूहिक हत्याकांड़ में आजीवन कारावास की सजा काट रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रोहाना टोल प्लाजा पर झगड़ा करने और पावटी में प्रतिबंध के बावजूद पंचायत कराने के आरोप में बेटे रक्षित के खिलाफ मुकदमे कायम हुए थे। आरोपियों पर जिले से बाहर वारदात करने का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड एकत्र कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Video: सड़क पर बिखरी बुजुर्ग की दाल, इंस्पेक्टर ने हाथ से समेटकर रखवाई, मेरठ में दिखा UP पुलिस का मानवीय चेहरा
विज्ञापन
चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने विक्की के बेटे रक्षित और अर्पित त्यागी के साथ दो साथियों को आरोपी बनाया है। उनके साथ पावटी निवासी गौरव सिंह एवं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्हूपुरा कच्ची सड़क निवासी ऋतिक के खिलाफ गैगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी जेल से बाहर है। उनकी गुपचुप गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तमाम कार्रवाई गुपचुप की है। गैंग लीडर विक्की के छोटे बेटे रक्षित त्यागी को बनाया गया है।