{"_id":"57489a184f1c1b2f076916ab","slug":"muzaffarnagar-cane-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का खाईखेड़ी चीनी मिल पर धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का खाईखेड़ी चीनी मिल पर धरना
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 28 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल
पुरकाजी में गन्ने के भुगतान को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों ने भाकियू के बैनर तले खाइखेड़ी शुगर मिल पर धरना देकर भुगतान करने की मांग की और जल्द भुगतान न होने पर मिल पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
दोपहर 11 बजे मिल गेट पर इकट्ठा हुए किसानों ने मिल के विरुद्ध नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। करीब एक बजे किसानों के बीच मिल के डीजीएम मेघराज सिंह पहुंचे और किसानों को जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया, मगर किसानों ने उनकी बात को मानने से इंकार करते हुए मिल के जीएम को बुलाने की मांग की, जिस पर उन्होंने बताया कि जीएम बाहर गए हुए हैं।
बाद में डीजीएम ने फोन पर जीएम की बात कराई। किसानों को 31 जनवरी तक का भुगतान 15 जून तक और 6 जुलाई तक पूर्ण भुगतान करने का आश्वासन दिया, जिस पर सहमति बन जाने पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में भाकियू नेता नवीन राठी, धीरज त्यागी, विवेक राठी, ओमबीर, नरपतसिंह, ब्रजबीर राठी, सोमपाल, हरपाल, बिजेन्द्र सिंह, सुखपाल आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।