फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: bus going from Delhi to Haridwar overturned afterdriver fell asleep, six injured

Muzaffarnagar: चालक को लगी नींद की झपकी, खेत में पलटी दिल्ली से हरिद्वार जा रही बस, छह यात्री घायल

Thu, 18 May 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 May 2023 11:32 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के खतौली में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां खतौली बाईपास पर एक निजी बस दिल्ली से हरिद्वार जाते वक्त अचानक खेत में पलट गई। हादसे में छह यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: bus going from Delhi to Haridwar overturned afterdriver fell asleep, six injured
हादसे के बाद पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली बाईपास पर गुरुवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि घायल यात्रियों को मामूली चोटें ही आई हैं। बस में तकरीबन 20 यात्री सवार थे, जो दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे।

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार खतौली बाईपास पर अलसुबह झिलमिल रेस्टोरेंट के पास चालक को नींद की झपकी आने के प्राइवेट बस एक खेत में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर  रेस्टोरेंट कर्मचारी और राहगीर मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RAPIDX: दुहाई डिपो पहुंची दसवीं रैपिड रेल, जून में उद्घाटन की तैयारी, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि यात्रियों को लेकर एक निजी बस दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी। चालक को नींद की झपकी लगने और एकाएक संतुलन बिगड़ जाने के कारण बस खेत में पलट गई। रेस्टारेंट कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस की सहायता से करीब छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी है। वहीं बस में सवार तकरीबन 20 यात्री सवार थे। यात्रियों ने सुरक्षित बचने पर राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed