फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: BKU Mahatma Tikait will march to Ghazipur border on 13 February

Muzaffarnagar: गांव में हुई पंचायत, 13 फरवरी को गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेगी भाकियू महात्मा टिकैत

Sat, 10 Feb 2024 08:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Feb 2024 08:31 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के चांदपुर मखियाली गांव में शनिवार को पंचायत की गई। पंचायत में तय हुआ कि 13 फरवरी को भाकियू महात्मा टिकैत गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: BKU Mahatma Tikait will march to Ghazipur border on 13 February
गाजीपुर बॉर्डर। - फोटो : प्रभात पांडेय

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) 13 फरवरी को गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेगी। इसको लेकर चांदपुर मखियाली गांव में पंचायत की गई। इससे पहले शहर की हृदय स्थली शिव चौक पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।

विज्ञापन


भाकियू (महात्मा टिकैत) ने किसान हित के मुद्दों को लेकर चांदपुर मखियाली में तिगरी रोड स्थित किसान बिजेंद्र के खेत में पंचायत की। इसमें शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान का शिव चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अनिल तालान ने भगवान आशुतोष की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उनका काफिला चांदपुर पंचायत में पहुंचा। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। गन्ना भुगतान और नलकूप पर मुफ्त बिजली के मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी को संगठन गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेगा। यहां से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। इस दौरान संगठन का विस्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें: खुल गई पोल: फर्जी डिग्री से बंगलूरु में चार बने असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला भी शामिल, जांच में हुए बड़े खुलासे

अन्नु चौधरी को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, ललित त्यागी को सदर तहसील अध्यक्ष और अनिल त्यागी को रामपुर मनिहारान का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मनोज त्यागी, प्रदेश महासचिव विपिन मलिक, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष शाकिर मुखिया, मेरठ जिलाध्यक्ष निक्की तालान, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, वाहिद राणा, जिकरिया त्यागी, रिजवान त्यागी, आसिफ अली, जावेद और प्रशांती राठी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: CA Death Case: जिस दिन सिर पर सजा था सेहरा, उसी दिन आई मौत, शादी की 17वीं सालगिरह पर घूमने गए थे शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed