फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: BJP State President Swatantradev Singh's arrival today

मुजफ्फरनगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का आगमन आज, कोरोना से जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के परिवारों का बांटेंगे दुख

Tue, 08 Jun 2021 01:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Jun 2021 01:10 AM IST
सार

कोरोना काल मेें आकस्मिक रूप से जान गंवाने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिवार का दुख बांटने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मंगलवार को उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे। 
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: BJP State President Swatantradev Singh's arrival today
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर कोरोना काल मेें आकस्मिक रूप से जान गंवाने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिवार का दुख बांटने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मंगलवार को उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भाजपा ने भी कई अपने कार्यकर्ताओं को खोया है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रहे विजय कश्यप का भी कोरोना की चपेट में आकर निधन हो गया। अब भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों का दुख बांटने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मुजफ्फरनगर आ रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने बताया कि आठ जून को दोपहर प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जिले में पहुंचेंगे। वह कोरोना काल में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। वह केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के एटूजेड आवास पर पहुंचेंगे। उनके दो तहेरे भाइयों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्रहमपुरी में जिला मंत्री प्रवीण शर्मा और नीतीश मलिक के आवास पर जाएंगे। गांव सोरम में सम्राट बालियान के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाएंगे। इसके बाद सहारनपुर के कस्बा नानौता में राज्यमंत्री विजय कश्यप के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और परिजनों को ढांढस बंधाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed