Muzaffarnagar: भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- विपक्ष के लोग गैर जिम्मेदार, कहा- 2014 के बाद बदल गए देश के हालात
Muzaffarnagar News : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण ने कहा कि विपक्ष के लोग गैर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश के हालात बदल गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं केसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश में विपक्ष गैर जिम्मेदार है। पहले ही कहा था कि विपक्ष गठबंधन का संयोजक भी घोषित नहीं कर सकता।
मुजफ्फरनगर शहर में भाजपा नेता नंद किशोर पुंडीर के आवास पर पहुंचे शरण सिंह ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए पृष्ठभूमि संघ ने तैयार की। अनुसूचित जाति के लोगों से लेकर सवर्ण समाज के लोगों को जोड़ा, जिसकी बदौलत ही यह काम संभव हो पाया। गठबंधन हम बहुत देख चुके हैं। साल 1977 में जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में गठबंधन हुआ, लेकिन दो चुनाव देश को देखने पड़े थे।
यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस
इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के समय दो चुनाव हुए थे। देश को सोना गिरवी रखना पड़ा था। लेकिन, 2014 के बाद हालात बदल गए हैं। दुनिया की पांच अर्थव्यवस्था में देश शामिल है। विपक्ष के लोग गैर जिम्मेदार हैं। इससे पहले किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित होटल के सामने उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी