Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bikes of two friends fell into Ganganahar, Vikas drowned while shouting save, second saved.

Muzaffarnagar: दो दोस्तों की बाइक गंगनहर में गिरी, बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए डूब गया विकास, जॉनी बचा

Mon, 23 Dec 2024 11:50 PM IST
muzaffarnagar Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Dec 2024 11:50 PM IST
सार

जॉनी किसी तरह बचकर बाहर निकल आया। जबकि विकास को पुलिस ने बाद में आकर निकलवाया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों युवक हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे थे। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bikes of two friends fell into Ganganahar, Vikas drowned while shouting save, second saved.
विकास की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव सोना निवासी दो दोस्तों की बाइक निरगाजनी के निकट गंगनहर में गिर गई। हादसे में विकास (32) की मौत हो गई।  
विज्ञापन

 
Trending Videos

मेरठ के किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोना निवासी जॉनी और विकास रविवार को बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गए थे। सोमवार शाम वह अपने घर लौट रहे थे। बरला-छपार मार्ग से जैसे ही बसेड़ा की ओर से होते हुए भोपा क्षेत्र के गांव निरगाजनी में पावर हाउस नहर पुल पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने शोर मचाया। किसी तरह जॉनी नहर से बाहर निकला।  शोर सुनकर पास ही मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। विकास को भी किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जॉनी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed