Muzaffarnagar: नाजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मृतक के बारे में सामने आई बेहद चौंकाने वाली बात
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नजाकत उर्फ नाजू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वहीं आरोपी ने मृतक नाजू के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद शाहपुर थाना पुलिस ने पलड़ी के नजाकत हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक गांव के ही किशोर के साथ जबरन कुकर्म करता था। वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। किशोर ने दाव से वार कर हत्या कर दी थी।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने पत्रकारों को बताया कि पिछले चार माह से नजाकत बाल अपचारी के साथ जबरन कुकर्म करता आ रहा था । आरोपी ने वीडियो भी बनाई थी। वीडियो से ब्लैकमेल भी किया गया। तमंचा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
बाल अपचारी ने जो बताया
करीब चार महीने पहले जब वह मस्जिद में पढ़ने गया था, तो मस्जिद के सामने रहने वाले नजाकत उर्फ नाजू ने अपनी बातों में बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया। डरा धमकाकर गलत काम किया। यही नहीं उसकी वीडियो भी बना ली और वीडियो का डर दिखाकर मेरे साथ गलत काम करता था।
वारदात के दिन भी नजाकत ने नमाज से पहले अपने घर बुलाया, उस समय नजाकत की पत्नी और बच्चे चार पांच दिन के लिए बाहर गए थे। नजाकत ने फिर से गलत काम करने की कोशिश की, मना करने पर मेरे साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान पास रखे दाव से बाल अपचारी ने नजाकत के ऊपर कईं वार किए, जिससे वह जमीन पर गिर गया।
इसके बाद आरोपी ने दाव और अपने हाथ-पैर धोए। फोन को दाव से तोड़ दिया। सीढि़यों के रास्ते छत से होते हुए मस्जिद में पहुंच गया। दाव व टूटे हुए फोन को मस्जिद की छत से सामने खंडहर में फेंक दिया।