फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bhakiyu strike has started, Tikait said that will not allow meters to be installed on tubewells

Muzaffarnagar: भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, टिकैत का बड़ा एलान- ट्यूबवैलों पर नहीं लगने देंगे मीटर

Sat, 28 Jan 2023 04:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Jan 2023 04:56 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाकियू ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने में पहुंचे राकेश टिकैत ने बड़ा एलान किया है। टिकैत ने कहा कि ट्यूबवैलों पर मीटर नहीं लगने देंगे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bhakiyu strike has started, Tikait said that will not allow meters to be installed on tubewells
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया कि ट्यूबवैलों पर मीटर नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली देने की बात कही थी, लेकिन अब मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि सरकार झूठे वादे कर किसानों को बहकाने का काम कर रही है। किसानों के सामने बकाया भुगतान, बिजली मीटर, आवारा पशु, बिजली के बिल और गलत तरीके से दर्ज किए जा रहे मुकदमे समेत अन्य समस्याएं हैं, जिनका सरकार समाधान नहीं कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, ओमपाल मलिक, विकास शर्मा धरने पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed