फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar before verdict on Ayodhya

तमाम आशंकाओं के साथ शुरू हुई जिंदगी

Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar before verdict on Ayodhya
समय - 10.30 दाल मंडी में आटे के बैग की खरीददारी को उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तमाम आशंकाओं के साथ शुरू हुई जिंदगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की रात से लोगों में मन में अनेक आशंकाएं पनप गईं थी। माहौल को लेकर अनेक दुविधाओं के जाल के बीच लोगों की सुबह थोड़ी देरी से हुई। पुलिस एवं प्रशासन भी तड़के से ही मुस्तैद हो गया।
शनिवार सुबह 8.30 बजे शिव चौक पर लोग आम दिनों की तरह पूजा-अर्चना करते दिखे तो पास में ही अखबार के स्टॉल और चाय की दुकान पर अशोक कुमार, प्रवीण, मोनिस समेत कई लोग चर्चा में मशगूल थे। लोग इस बात से खौफजदा थे कि कहीं कोई शरारती तत्व माहौल खराब न कर दे। हालांकि अभिषेक चौहान और मुन्ना अहमद को इस बात का पूरा भरोसा था कि जिलेवासी सौहार्द बिगड़ने नहीं देंगे। इसी बीच कुछ बच्चे मीनाक्षी चौक की ओर स्कूल जाते हुए दिखे। उन्हें छुट्टी की जानकारी नहीं थी। पता लगने पर खुशी जाहिर करते हुए घरों को लौट गए। सामान्य दिनों में साढ़े छह बजे तक शुरू हो जाने वाली भगत सिंह रोड सब्जी मंडी में थोड़ी चहलपहल कम रही। सुबह 9.45 बजे तक सभी दुकानें लग चुकी थी। बावजूद इसके ग्राहक इक्का-दुक्का ही थे। सब्जी विक्रेता सुभाष ने बताया कि इस समय तक काफी ग्राहक आ जाते हैं, लेकिन आज कम लोग आए हैं। सुबह 10.00 बजे खालापार फक्करशाह चौक मस्जिद के आसपास की दुकानें खुलनी शुरू हो गईं थी। पास में ही फलों का ठेला सजा रहे अमजद ने बताया कि वह तो रोजाना इसी समय काम की शुरुआत करते हैं, लेकिन कुछ दुकानदारों ने आज देरी से दुकानें खोली हैं। पास से गुजर रहे मोहम्मद उमर का कहना था कि कार्यालयों और स्कूलों की छुट्टी होने से लोगों की दिनचर्या थोड़ी देरी से शुरू हुई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को भी इस देरी का कारण माना। करीब आधे घंटे बाद 10.30 बजे दाल मंडी का नजारा जुदा था। किराने की दुकानें खुलते ही लोग राशन लेने के लिए टूट पड़े। आटा, दाल, चावल, नमक-मिर्च व अन्य मसालों के साथ तेल आदि के लिए मारामारी मच गई। सिर पर आटे के तीन कट्टे रखे तेजी से जा रहे लियाकत ने बताया कि यदि माहौल खराब हो गया तो क्या होगा? इसलिए पहले ही इंतजाम कर रहे हैं। कोई मोटर साइकिलों पर तो कोई सिर पर राशन लिए दौड़ा चला जा रहा था।
विज्ञापन

फैसला सुनने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग
मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुनने के लिए लोग सुबह से ही टीवी से चिपके रहे। घरों के साथ दुकानों और शोरूम में भी टीवी पर न्यूज चैनल ही चल रहे थे। प्रकाश चौक के पास एक इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में ग्राहक नहीं होने के कारण कर्मचारी भी टीवी पर समाचार देखते दिखे। कोई मोबाइल पर पल-पल की अपडेट रहा था तो कोई एक-दूसरे से निर्णय के बारे में पूछ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed