फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: B.Tech student who went to visit Leh-Ladakh dies due to lack of oxygen, parents are teachers

Muzaffarnagar: बाइक पर अकेले घूमने निकले बाइकर की लेह में मौत, जाने क्या है वजह

Thu, 29 Aug 2024 10:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 29 Aug 2024 10:26 PM IST
सार

बाइक पर अकेले ही घूमने गए बाइकर चिन्मय भारद्वाज (27) की लेह में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: B.Tech student who went to visit Leh-Ladakh dies due to lack of oxygen, parents are teachers
चिन्मय का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक से घूमने गए शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे चिन्मय भारद्वाज (27) की लेह में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। वह एक ट्रैक्टर कंपनी की डिजिटल मार्केटिंग में प्रशिक्षु था।
विज्ञापन

शहर के द्वारिका पुरी निवासी पराग शर्मा एमजी पब्लिक स्कूल और उनकी पत्नी प्रियंका शर्मा एसडी पब्लिक में पढ़ाती हैं। दंपती के इकलौते बेटे चिन्मय भारद्वाज ने बीटेक के बाद एमबीए किया था। पिता ने बताया कि 22 अगस्त को वह अकेला बाइक से लेह घूमने निकला था। बीच में एक-दो बार परिवार से बातचीत भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजन लेह पहुंचे, लेकिन तब तक चिन्मय की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों से बातचीत करने पर परिजनों को पता चला कि ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण चिन्मय की तबीयत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर पर लाया गया। देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed