फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Anti Narcotics Task Force arrested three smugglers with hashish of 1.20 crore

UP: 1.20 करोड़ की पहाड़ी चरस के साथ तीन तस्कर दबोचे, आरोपियों ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे

Wed, 01 Nov 2023 11:35 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Nov 2023 11:35 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में 1.20 करोड़ की पहाड़ी चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Anti Narcotics Task Force arrested three smugglers with hashish of 1.20 crore
मुजफ्फरनगर में पहाड़ी चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट (एंटी नारकोटिस टास्क फोर्स) ने मुजफ्फरनगर में शाहपुर कस्बे के मंसूरपुर तिराहे से कार सवार नशीले पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक 1.20 करोड़ रुपये कीमत की 10 किलो पहाड़ी चरस बरामद की गई है। बताया गया कि चरस चमौली से परासौली ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन


सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने बताया कि एंटी नारकोटिस टास्क फोर्स यूनिट के सीओ राजेश कुमार की टीम के साथ थाना शाहपुर पुलिस ने भौराकलां निवासी आकाश कुमार, बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी सुमित राठी और परासौली निवासी राधेश्याम को शाहपुर कस्बे के मंसूरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लगभग एक करोड़ बीस लाख कीमत की दस किलो पहाड़ी चरस बरामद की गई।

विज्ञापन

तीनों ने बताया कि परासौली गांव निवासी डाॅक्टर कपिल उत्तराखंड के जनपद चमौली के कस्बा नंद प्रयाग में बालाजी डेंटल के नाम से 12 साल से दुकान चल रहा है। आकाश की साली ममता की परासौली में शादी हुई है। वहां आने-जाने के दौरान डाॅक्टर कपिल, आकाश व राधे श्याम की जान पहचान हो गई थी। डॉक्टर कपिल अपनी दुकान की आड़ में पहाड़ी चरस बेचने का धंधा करता है। कपिल से ही यह चरस लेकर आए थे।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

शाहपुर थाने में तीनों गिरफ्तार व उनके साथी डॉक्टर कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद चरस परसौली गांव में डॉक्टर कपिल के पहचान वाले व्यक्ति को देनी थी। गिरफ्तार तीनों आरोपी मारुति कार में सवार थे। उनसे कार, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों का चालान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed