{"_id":"69123d2716a2f3cd330f79b0","slug":"muzaffarnagar-and-shamli-rank-first-in-the-communicable-disease-control-campaign-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-158326-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मुजफ्फरनगर और शामली की पहली रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मुजफ्फरनगर और शामली की पहली रैंक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बेहतर क्रियान्वयन पर प्रदेश में जनपद की प्रथम रैंक आई है। जबकि शामली भी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा। अभियान के तहत किये गए सराहनीय कार्य पर दोनों जनपदों को 250 में से शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। मंडल के तीसरे जनपद सहारनपुर को 71वीं रैंक प्रदान की गई।
जनपद में पांच से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत संचारी रोगों (जैसे मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, आदि) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ ही लोगों को बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव, और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे विभिन्न उपायों पर जोर दिया गया।
अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों एवं डब्लूएचओ और यूनीसेफ ने भी भूमिका निभाई। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 2100 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंची और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन
अभियान के बेहतर क्रियान्वयन से मिली है राहत
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बेहतर क्रियान्वयन का प्रभाव देखने को मिल रहा है। जनपद में डेंगू और मलेरिया आदि रोगों का प्रभाव काफी कम है।
जनपद में अभियान के ये रहे थे प्रमुख बिंदु
- संक्रमण के प्रसार को रोकना और नए मामलों को कम करना।
- व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता बनाए रखना।
- अभियान की सफलता के लिए जनता को शामिल करना।
- बीमार लोगों की पहचान और उनका उपचार सुनिश्चित करना।