{"_id":"61dea876018b743f862d679d","slug":"muzaffarnagar-alleged-rape-and-forced-conversion-of-woman-one-arrested-case-filed-against-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: महिला से दुष्कर्म व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, एक गिरफ्तार, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: महिला से दुष्कर्म व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, एक गिरफ्तार, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 12 Jan 2022 03:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Jan 2022 03:37 PM IST
सार
पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं सात अन्य लोगों पर भी जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जानकारी के अनुसार आरोपी पर दुष्कर्म करने और महिला को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप है।
पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं सात अन्य लोगों पर भी जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसे अंसार नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि अंसार उसे एक मदरसे में ले गया और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला पीड़िता का आरोप है कि अनुसार उसे यहां कुकरा गांव में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह इसी दौरान हिंदू संगठन की कार्यकर्ता से मिली जिसने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में उसकी मदद की।
वहीं पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रहे अधिकारी का कहना है कि आरोपी अंसार के खिलाफ नई मंडी पुलिस स्टेशन में गैर कानूनी रूप से धर्मांतरण और दुष्कर्म संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अंसार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सात अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।