{"_id":"622dbf8ab96e591d9937b47b","slug":"muzaffarnagar-accused-tried-to-kill-jailer-in-roorkee-injured-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: रुड़की में जेलर की हत्या का प्रयास करने वाले शातिर पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: रुड़की में जेलर की हत्या का प्रयास करने वाले शातिर पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार
Sun, 13 Mar 2022 03:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Mar 2022 03:25 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घायल हुए बदमाश ने 3 दिन पूर्व देवबंद जेल के जेलर रीवन सिंह पर फायरिंग की थी
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के शाहपुर बुढ़ाना मोड़ पर बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में घुसकर फरार हो गया। काम्बिंग के बावजूद भी फरार बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घायल हुए बदमाश ने 3 दिन पूर्व देवबंद जेल के जेलर रीवन सिंह पर फायरिंग की थी। आरोपी के पास से एक बाइक व तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि बुढ़ाना मोड़ चोकी पुलिस अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी, इसी दौरान पुलिस द्वारा बगैर नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गिरफ्तार : दो सहेलियों ने पहले जमकर गटकी बीयर, फिर अनजान युवक के घर पहुंचकर किया ऐसा काम, हुआ परेशान
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फायरिंग करता हुआ गन्ने के खेतों में घुस कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग की। लेकिन फरार बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
सीओ सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश देवबंद क्षेत्र के गांव रनखण्डी निवासी नीरज पुत्र जयपाल है, जिसके विरूद्ध संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। नीरज 3 दिन पूर्व देवबंद कारागार के जेलर रीवन सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था।