{"_id":"6545e83b364356df5505c7d3","slug":"muzaffarnagar-accident-on-delhi-dehradun-highway-one-doctor-died-colleague-injured-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा, एक चिकित्सक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा, एक चिकित्सक की मौत, साथी घायल
Sat, 04 Nov 2023 12:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में एक चिकित्सक की मौत हो गई। बताया गया कि चिकित्सक की तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉले में जा घुसी, इससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅले में एक कार पीछे से घुस गई। इस हादसे में बेगराजपुर मेडिकल कालेज में इंटर्नशिप कर रहे एक चिकित्सक औरैया के मूल निवासी डाक्टर विवेक यादव (26) की मौत हो गई। उनका साथी चिकित्सक अर्जवदेन घायल हो गए। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दोनों युवा चिकित्सक कार में मेरठ की तरफ से आ रहे थे। थाना मंसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर कट के पास यह हादसा हुआ। कार सवार दोनों घायलों को बेगराजपुर मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां विवेक यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Pollution: दम घोट रही मेरठ की हवा, सुबह स्मॉग की मोटी चादर छाई, 384 पहुंचा AQI
विज्ञापन
अर्जवदेन को दिल्ली रेफर कर दिया गया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। दोनों चिकित्सक बेगराजपुर मेडिकल काॅलेज में एक साल की इंटर्नशिप कर रहे थे। पुलिस ने दोनों चिकित्सकों के परिजनों को सूचना कराई है।
सीओ खतौली डाॅ. रवि शंकर का कहना है कि हादसे के बारे में दोनों चिकित्सकों केे परिजनों को सूचना कराई है। उनके आने पर कार्रवाई की जाएगी।