{"_id":"61d73da768931e13605bf1ef","slug":"muzaffarnagar-accident-on-delhi-dehradun-highway-death-of-a-youth-riding-a-bike-muzaffarnagar-news-mrt572425079","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये। तीनों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बुधवार की रात तीन युवक बाइक पर सवार होकर हाईवे पर पुरकाजी की तरफ जा रहे थे। जब वह छपार में ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक आदित्य, लविश व कन्हैया घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची, पुलिस ने तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घायल कन्हैया ने बताया कि मृतक युवक उनका साथी जनपद सहारनपुर के थाना नकुड के गांव घ्याना निवासी 22वर्षीय आदित्य पुत्र रामकिशन है। वह उसका ममेरा भाई है। आदित्य उसे घर छोड़ने के लिए पुरकाजी के गांव भैंसानी जा रहा था। आदित्य मुजफ्फरनगर में अपने दोस्त विशाल के जन्मदिन में आया था। वहां से ही वह दोनों रामपुरी के रहने वाले दोस्त लविश के साथ भैंसानी जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। उधर, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। पुलिस ने बताया, कि मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
कार की टक्कर से दो लोग घायल
छपार। बुधवार की शाम लगभग सात बजे जय भारत इंटर कालेज का चपरासी अमित कुमार व उसका साथी काला रेहड़े में पशुओं के लिए चारा लेकर घर जा रहे थे। सड़क पार करते समय मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही एक कार ने रेहड़े में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।