फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: A young man set fire to his own house in Khatauli, you will be shocked to know the reason.

Muzaffarnagar: खतौली में एक युवक ने अपने घर में खुद ही आग लगा दी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

Fri, 20 Sep 2024 06:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Sep 2024 06:39 PM IST
सार

नशे की लत के चलते एक युवक की ऐसी हालत हो गई कि उसने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपने ही घर में आग लगा ली। उसकी मां ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: A young man set fire to his own house in Khatauli, you will be shocked to know the reason.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

खतौली के मोहल्ला गणेशपुरी में अपने ही मकान में आग लगाने वाले बेटे के खिलाफ मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

 

मोहल्ला गणेशपुरी निवासी गुड्डी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा आशु नशे का आदी है। इस कारण आए दिन वह उसके साथ मारपीट करता है। नशे के लिए वह मोहल्ले में चोरी तथा झगड़ा करता है। आशु को नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने बृहस्पतिवार को घर में आग लगा दी थी। लकड़ी का सामान, कपडे़, गद्दे, बॉक्स, दरवाजे तथा घर में रखी नकदी जल गई थी। करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने बैठाया था। वह पुलिस कर्मी को धक्का देकर थाने से फरार हो गया। पुलिस ने काफी दूर तक दौड़ लगा कर उसे दबोच लिया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed