{"_id":"68b6fb5f5b1c548c0505c926","slug":"muzaffarnagar-850-youth-of-muzaffarnagar-ran-to-become-agniveer-two-sons-of-a-laborer-got-success-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: अग्निवीर बनने के लिए दौड़े 850 युवा, मजदूर के दो बेटे भी हुए सफल, बुधवार को इन जिलों का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: अग्निवीर बनने के लिए दौड़े 850 युवा, मजदूर के दो बेटे भी हुए सफल, बुधवार को इन जिलों का नंबर
Tue, 02 Sep 2025 07:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:43 PM IST
सार
Agniveer Bharti 2025: मुजफ्फरनगर की सदर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ तहसील क्षेत्र के युवाओं ने मंगलवार को दौड़ लगाई। किसी को सफलता हासिल हुई तो एक युवक केवल एक सेमी लंबाई कम होने से बाहर हो गया।
विज्ञापन
शहर के नुमाइश मैदान में अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ते अभ्यर्थी। स्त्रोत सेना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती के लिए मंगलवार को जिले की चार तहसील क्षेत्रों के युवाओं ने दौड़ लगाई। भर्ती के लिए 945 युवाओं का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 850 युवा पहुंचे। बुधवार को दस जिलों के 1189 युवा तकनीकी ग्रेड के लिए परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान और चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती चल रही है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर सदर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ तहसील क्षेत्र के 945 युवाओं को भर्ती के लिए पहुंचना था लेकिन 850 युवा ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह के समय दौड़ आदि प्रक्रिया पूरी करने के लिए रात में दो बजे से सभी युवाओं को भर्ती के लिए प्रवेश दिया गया था। सुबह पांच बजे युवाओं के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए। इसके बाद सभी युवाओं की दौड़ कराई गई। मंगलवार को सुबह से ही बारिश का मौसम था। इसी के चलते सेना के अधिकारियों ने सुबह बारिश शुरू होने से पहले दौड़ की प्रक्रिया को पूरा कर लिया। दौड़ के बाद युवाओं की शारीरिक जांच की गई। सफल अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल के लिए किया गया। बुधवार सुबह सभी का मेडिकल होगा।
बुधवार को 10 जनपदों के युवाओं की होगी तकनीकी ग्रेड की परीक्षा
अग्निवीर भर्ती के लिए सामान्य ड्यूटी की परीक्षा पूरी हो चुकी है। अब तकनीकी ग्रेड की परीक्षा शुरू हो गई है। बुधवार को तकनीकी ग्रेड के लिए जनपद अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व शामली के युवाओं की दौड़ सहित विभिन्न परीक्षा होगी।

दो सगे भाइयों ने पास की शारीरिक परीक्षा
अग्निवीर भर्ती के लिए मेरठ जनपद की मवाना तहसील के गांव खोड़राय के दो सगे भाइयों सुहेल व उसके बड़े भाई अनस ने पसीना बहाया। दोनों भाई अग्निवीर बनने के लिए शारीरिक परीक्षा पास करने तक का मुकाम पा गए हैं।
अनस व सुहेल बताते हैं कि उनके पिता कासिम मजदूरी करते हैं। वह चार भाई हैं। पूरा परिवार मजदूरी कर भरण पोषण करता है। उन दोनों ने शुरू से ही ठानी थी कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करेंगे। अनस की यह दूसरी भर्ती थी जबकि सुहेल ने पहली बार भर्ती में किस्मत आजमाई। दोनों भाइयों का मेडिकल होना बाकी है।

मात्र एक सेंटीमीटर लंबाई कम रहने से मिली असफलता
मवाना तहसील के ही गांव खोड़राय का रहने वाले मनीष का कहना है कि उसकी किस्मत उसे धोखा दे गई। उसने अग्निवीर भर्ती के लिए पूरी तैयारी की थी। दौड़ में वह सबसे आगे रहा। अन्य परीक्षा में भी पूरे अंक रहे मगर लंबाई की माप तौल के दौरान वह असफल हो गया। उसकी लंबाई मात्र एक सेंटीमीटर कम रह गई लेकिन वह हार नहीं मानेगा। मेरठ में निकलने वाली भर्ती में फिर किस्मत आजमाएगा।
ये भी देखें...
Shamli: खतरे के निशान से ऊपर यमुना, कैराना और चौसाना में हजारों बीघा फसल डूबी, दहशत में किसान