फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: '80 percent of India has been saffronized, after Bengal it is UP's turn

Muzaffarnagar: '80 प्रतिशत भारत का हो चुका भगवाकरण, बंगाल के बाद यूपी की बारी', पूर्व डिप्टी CM ने कही ये बात

Mon, 11 May 2026 09:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 11 May 2026 09:22 PM IST
सार

डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भगवाकरण का मतलब दूसरे धर्म का अपमान नहीं है, भगवा समृद्धि का प्रतीक है। जो बंगाल में हुआ, वो अब यूपी में होगा और भाजपा फिर सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: '80 percent of India has been saffronized, after Bengal it is UP's turn
मुजफ्फनगर में संबोधित करते डा. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विकास हमेशा भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। जहां विकास होता है, वहीं व्यवसाय होता है। जहां व्यवसाय होता है वहीं समृद्धि होती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में विकास की सुगंध चारों तरफ फैली है। पूरे भारत के 80 प्रतिशत भाग का भगवाकरण हो चुका है। भगवाकरण का मतलब किसी दूसरे जाति-धर्म का अपमान नहीं है। भगवा समृद्धि का प्रतीक है।
विज्ञापन

 

गांधी नगर स्थित भाजपा नेता पुनीत वशिष्ट के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा, माकपा, आप, टीएमसी, डीएमके आज अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। इनके तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा का जनता चुन-चुनकर दंड दे रही है। यह दंड थमा नहीं है। इसकी पुनरावृत्ति उत्तर प्रदेश में बाकी है। 2027 में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश के एक नेता ममता बनर्जी और उनके भतीजे को ढांढस बंधाने गए थे। 2027 के चुनाव में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को भी यह मौका मिलेगा कि वह यहां आकर उन नेता को हार का ढांढस बंधाएंगे। कांग्रेस डीएमके के साथ नृत्य करती थी, उसने सनातन को नष्ट करने की बात कहने वालों के तमिलनाडु में सत्ता में आते ही पाला बदल लिया।
 
विज्ञापन

कांग्रेस अब क्षेत्रीय पार्टियों की पिछलग्गू बन गई है और सारा दोष ईवीएम को देते हैं। वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल, जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
 

पुस्तक के विमोचन पर गूंजा राष्ट्र सेवा और सनातन एकता का संदेश
मुजफ्फरनगर में पचैंडा रोड स्थित राधिकापुरम में दिव्य ध्यान योग आश्रम में स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के तृतीय दीक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। उनकी पुस्तक आत्म बोध चेतना के पुष्प का विमोचन पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में साधु संतों ने भक्ति, संस्कार और राष्ट्र सेवा के साथ सनातन एकता का संदेश दिया।
 

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने श्रीभगवान आश्रम महाराज के त्याग, तपस्या एवं समाज सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संत समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने परिवार की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश देते हुए सनातन धर्म के परिवारों को दो संतानों के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर सनातन धर्म को सशक्त बनाने एवं राष्ट्र को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया।
 

समारोह में ब्रह्मविद्यापीठाधीश्वर महादेव आश्रम महाराज ने कहा कि संतों का समय आया है। सीएम योगी आदित्यनाथ एक संत हैं और राष्ट्र की सेवा सनातन के मूल्यों के अनुसार कर रहे हैं। इससे प्रदेश में विकास और रामराज्य है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि दुनिया में दो धर्म हैं एक परमात्मा और प्रकृति ने दिया है यानी सनातन धर्म। दूसरा अधर्म जोकि राक्षसी प्रवृत्तियों के मनुष्यों की देन है। इस अधर्म के विरुद्ध जितनी मजबूती से हम खड़े होंगे सनातन उतना ही मजबूत होगा।
 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप, मांगेराम त्यागी, भाजपा एमएलसी सुरेश कश्यप, गौरव टिकैत, पंडित ऋषभदेव शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सरदार सुखदर्शन बेदी, मनीष चौहान, विजय कौशिक, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगदीश पांचाल मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed