फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 55-year-old woman teased in the forest and beaten for resisting; 25-year-old accused arrested.

Muzaffarnagar: 55 साल की महिला से जंगल में दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा, 25 साल का आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 10:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 23 Jun 2026 10:18 PM IST
सार

भोपा क्षेत्र के एक गांव में महिला जंगल में चारा लेने गई थी। तभी हिमांशु ने उसे दबोच लिया और मारपीट करके गलत काम किया। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 55-year-old woman teased in the forest and beaten for resisting; 25-year-old accused arrested.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र में पशुओं का चारा लेने गई 55 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, घटना भोपा क्षेत्र के एक गांव में हुई। पांच दिन पूर्व, पीड़िता महिला अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में अकेली चारा लेने गई थी। इसी दौरान, 25 वर्षीय आरोपी युवक हिमांशु की नजर महिला पर पड़ी। सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए, युवक ने महिला को खेत में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर से धमकी देकर फरार हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटने पर, पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। परिजनों के साथ मिलकर महिला ने स्थानीय पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शुरू में पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि, पीड़िता द्वारा कोर्ट में दिए गए बयान में दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद, पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दुष्कर्म की धाराओं को भी बढ़ा दिया।
 
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर बेचते थे पिस्टल-तमंचे, चार गिरफ्तार; बताया कितनी होती थी कमाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed