फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 220 cameras to be taken on Kannada tour

220 कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी

Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: 220 cameras to be taken on Kannada tour
नगर से गुजरते शिव भक्त कांवडिये। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
220 कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। फोर्स की तैनाती के साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर हवा में उड़ते ड्रोन तो गंगनहर में मोटरबोट के साथ पीएसी 44वीं वाहिनी के जवान मुस्तैद रहेंगे। यात्रा मार्ग पर 220 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं, गंगनहर पटरी मार्ग पर नई कांवड़ चेकपोस्ट का शुभारंभ भी किया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए इस बार अभेद्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा पांच कंपनी पीएसी के जवानों के साथ ही तीन हजार आरक्षी, 175 मुख्य आरक्षी, 529 दरोगा व 77 इंस्पेक्टरों के हाथों में रहेगी। इनके अलावा, 32 सीओ भी सुरक्षा ड्यूटी पर रहेंगे, जिनका सहयोग करने के लिए पुलिस मित्र, एस-10 व एसपीओ भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा, तकनीकी तौर पर भी कांवड़ियों की सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत जहां एक ओर कांवड़ यात्रा मार्ग पर नजर रखने के लिए हवा में एक दर्जन से अधिक ड्रोन उड़ते रहेंगे, तो जनपद में लगाए गए 220 सीसीटीवी कैमरे भी पल-पल की गतिविधियों को कैद करेंगे, जिन पर कांवड़ कंट्रोल रूम के जरिये नजर रखी जाएगी। वहीं, पहली बार गंगनहर पटरी मार्ग की निगरानी के लिए एक कंपनी फ्लड पीएसी के जवान मोटरबोटों से गंगनहर के अंदर रहकर लगातार आवाजाही करेंगे। गंगनहर में नहाते समय किसी कांवड़िये के साथ हादसा न हो, इसके लिए प्रत्येक स्नानघाट व नहाने के स्थान पर प्रशिक्षित गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, किसी आकस्मिक घटना के फलस्वरूप कांवड़िय़ों के बिगड़ने की स्थिति में कांवड़ वेशधारी पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर हर समय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सिखेड़ा में गंगनहर चेकपोस्ट का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। गंगनहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा और उन्हें हरसमय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस बार सिखेड़ा में स्पेशल कांवड़ चेकपोस्ट का शुभारंभ भी किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव, उद्यमी भीमसेन कंसल व अन्य अधिकारियों ने रविवार को इस चेकपोस्ट का शुभारंभ कर शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड के साथ की गई चेकिंग
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी भी तरह की घटना नहीं होने देने के लिए रविवार को डॉग स्क्वॉड के साथ टीम ने शहर क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर संदिग्ध लोगों की तलाशी लेते हुए उनकी जांच की गई।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर चेक की पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों ने रविवार को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात किए गए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। इस दौरान अधिकांश पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात मिले। गैरहाजिर मिले कुछ पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किए गए हैं।
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पीएसी के साथ ही भारी संख्या में अफसर व पुलिसकर्मी शिवभक्तों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से भी यात्रा मार्ग पर लगातार नजर रखी जाएगी, जिसके लिए वे खुद कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ी कांवड़ियों की संख्या, कल से बंद होंगे स्कूल
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के चलते नगर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। कांवड़ मार्ग की ओर आने वाले अधिकांश रास्ते बंद हो जाने से नागरिकों की परेशानी भी बढ़ गई है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी मुसीबत हो गई है। साथ ही बाजार में जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग होने से कारोबार भी प्रभावित हो गए है। प्रशासन ने मंगलवार से स्कूलों का अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

कांवड़ यात्रा के चलते नगर को आने वाले लगभग सभी मार्ग सील कर दिए गए हैं। केवल भोपा रोड से बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे इस रोड पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग रुड़की-मेरठ रोड को पूरी तरह सील कर दिया गया है। केवल मीनाक्षी चौक और अहिल्याबाई चौक से ही छोटे वाहनों का आवागमन हो रहा है। रविवार को मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चुंगी की ओर जाने वाले मार्ग पर एकतरफा ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर कंपनी बाग के बाहर कांवड़ सेवा शिविर लगे हुए हैं। इसके अलावा सिटी सेंटर के पास लगे शिविर में भी कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। कांवड़ियों के जत्थे तरह-तरह की सजावटी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। शिव चौक पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। प्रशासन भी रास्ते बंद होने से नागरिकों की परेशानी को देखते हुए स्कूलों का अवकाश घोषित करेगा। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार से स्कूलों की छुट्टी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed