फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 12th class student died in road accident and Harsh was only son in family

UP: दर्दनाक हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था हर्ष, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 08 Dec 2023 11:47 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Dec 2023 11:47 AM IST
सार

Muzaffarnagar Accident : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे में कक्षा 12 के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र परिवार में इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 12th class student died in road accident and Harsh was only son in family
हादसे के बाद हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर गांव भंगेला के निकट असंतुलित रोडवेज और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने पर बाइक सवार कक्षा बारह के छात्र हर्ष (16) की मौत हो गई, जबकि उसका तहेरा भाई घायल हो गया। हादसे में डस्ट से लदा ट्रक भी पलट गया। मृतक युवक परिवार में इकलौता बेटा था। घटना पर रोष जताते हुए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की। हादसे के बाद रोडवेज गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव खेती राजपूतान निवासी अभिषेक (22) और हर्ष (16) सुबह करीब नौ बजे खतौली से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जब यह गांव भंगेला के निकट पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे ट्रक और रोडवेज बस आपस में टकरा गई। इस दौरान ट्रक पलट गया। वहीं, ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार हर्ष की मौके पर मौत हो गई, जबकि अभिषेक घायल हो गया।

विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन व सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग की। उधर, जानकारी मिलने पर खतौली एसडीएम अपूर्वा यादव व सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन, उन्होंने जाम नहीं खोला।

यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बताया गया कि मृतक हर्ष परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। वह दादरी इंटर कॉलेज में कक्षा बारह का छात्र था और खतौली में ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने ताऊ के बेटे अभिषेक के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। घायल अभिषेक को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं और जाम लगाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed