फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murderer sent to jail

हत्यारोपी को जेल भेजा

Tue, 26 May 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Murderer sent to jail
हत्यारोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा में युवक को अगवा कर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
थाना रतनपुरी प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी एमपी सिंह ने बताया कि 13/14 मार्च कि रात में चार नकाबपोश बदमाशों ने रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी अब्दुल वहाब पुत्र दिलशाद एवं उसके भाई इस्माइल का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया था। इसके अगले ही दिन टोडा मार्ग पर अबनुस पुत्र यानूस के गेहूं के खेत में अब्दुल वहाब का गोली लगा शव बरामद हुआ था। विवेचना के दौरान इस हत्याकांड में कुल पांच लोगों आसिफ पुत्र शमशाद, निवासी गांव कलछीना थाना भोजपुर हाल निवासी खत्ता रोड थाना ब्रह्मपुरी मेरठ, अरशद पुत्र तौहीद, दीनू पुत्र चुन्नू, कामिल पुत्र फरमूद, निवासीगण गांव खिवाई थाना सरूरपुर जिला मेरठ तथा जमील उर्फ कल्ला पुत्र जाफर अली, निवासी गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा थाना रतनपुरी के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड में रेकी करने वाले जमील उर्फ कल्ला पुत्र जाफर अली, निवासी भनवाडा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य वांछित आरोपी कामिल पुत्र फरमूद, निवासी खिवाई थाना सरूरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को गिरफ्तार आरोपी कामिल के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed