फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder of contract employee of health department posted in Baghpat

बागपत में तैनात स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी की हत्या

Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Murder of contract employee of health department posted in Baghpat
सिसौली में युवक की हत्या की घटना के बाद पहुची पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली/भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। बागपत में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पर संविदा चालक सिसौली निवासी अंकुर की कस्बे में ही हत्या कर दी गई। सुबूत मिटाने के उद्देश्य से हत्यारों ने शव को जलाने की कोशिश की। डॉग स्क्वॉड टीम के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। अंकुर के हाथ-पैर उसके कपड़ों से बांधे गए थे।
विज्ञापन

भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी अंकुर पुत्र राजबीर (26) बागपत जिले में 108 एंबुलेंस पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह तीन दिन पहले घर छुट्टी आया था। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे घर से बागपत ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर निकला था, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोग कस्बे के श्मशान घाट की तरफ गए तो उन्हें वहां पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उसके हाथ-पैर उसी के कपड़ों से बांधे गए थे। उसके सिर पर चोट का निशान था।
विज्ञापन

सुबूत मिटाने के उद्देश्य से शव जलाने की कोशिश की गई थी। सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने मृतक की पहचान अंकुर के रूप में की, तो उसके परिवार के लोग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। अंकुर का शव देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना दिए जाने पर भौराकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ,सीओ फुगाना शरद चंद्र शर्मा डॉग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता राजवीर ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अंकुर की हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। सीओ फुगाना ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed