फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   murder..

पुत्रवधू ने लोहे की रॉड से पीटकर की थी सास की हत्या

Fri, 06 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
murder..
पुत्रवधू ने लोहे की रॉड से पीटकर की थी सास की हत्या
विज्ञापन

देवबंद। साखन खुर्द गांव में सुखबीर सिंह की पत्नी सविता सैनी (55) की हत्या उसकी पुत्रवधू ने ताने मारने से तंग आकर की थी। पुत्रवधू ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लोहे की रॉड से पीटकर और गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
साखन खुर्द निवासी विनीत उर्फ बिट्टू पुत्र सुखबीर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि 1 दिसंबर 2019 को वह और उसका भाई काम के लिए बाहर गए थे। घर पर उसकी मां सविता, पत्नी पूजा और बच्चे मौजूद थे। शाम करीब 6.45 बजे जब वह घर लौटा तो मां सविता घर पर नहीं मिली। तलाश करने के बाद जब वह घेर की छत पर पहुंचा तो वहां सविता मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके सिर व गले पर चोट के निशान थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी दिनेश कुमार ने भी एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और सीओ चौब सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी को निर्देशित किया था। शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पूजा पत्नी विनीत उर्फ बिट्टू को साखन खुर्द गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पूजा ने बताया कि उसकी सास सविता आए दिन उसे ताने मारती थी। छोटी-छोटी बातों पर गांव की महिलाओं के सामने उसकी बुराई करती थी। इसी कारण उसने गुस्से में आकर सरिये से पीटकर और गला दबाकर सविता की हत्या कर दी थी। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड को उसने नहर में फेंक दिया था। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पूजा को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आठ माह पूर्व हुई थी सुखबीर की मौत
देवबंद। मृतक सविता सैनी के पति सुखबीर की करीब आठ माह पूर्व टीबी की बीमारी से मौत हो गई थी। उसका बेटा विनीत और उसका भाई हलवाई का काम करते हैं। 1 दिसंबर को दोनों भाई जन्मदिन के कार्यक्रम में गए हुए थे। देर रात्रि में वापस लौटने पर उन्हें घटना का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed