{"_id":"e84c781c5d565f2ee9034a05e023c42e","slug":"murdar-in-muzaffarnagar-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की गोली मारकर हत्या, हत्यारा ताऊ गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी की गोली मारकर हत्या, हत्यारा ताऊ गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) कुटुंब में चाचा व ताऊ से कहासुनी होने पर ताऊ ने भतीजे फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ है।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाड़ा निवासी कुलदीप (27) पुत्र मोहर सिंह आर्मी में है और इसकी तैनाती राजस्थान में थी। कुछ दिन पूर्व फौजी कुलदीप छुट्टी लेकर गांव आया था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे किसी महिला को फोन करने को लेकर फौजी की अपने कुटुंब के चाचा और ताऊ से कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद इनमें मारपीट हुई। गुस्साए ताऊ नेपाल ने तमंचे से गोली मारकर भतीजे की हत्या कर दी। गोली फौजी के सिर में लगी। गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारे ताऊ नेपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस हत्याकांड को लेकर दोनों परिवार में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।