{"_id":"67a11b0268f3edb2f705be20","slug":"municipality-will-spend-rs-11-crore-on-garbage-collection-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-139007-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कूड़ा कलेक्शन पर 11 करोड़ खर्च करेगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कूड़ा कलेक्शन पर 11 करोड़ खर्च करेगी नगर पालिका
Tue, 04 Feb 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका शहर के 55 वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही है। दिल्ली की कंपनी एमआइटूसी के साथ अनुबंध चल रहा है, लेकिन कार्य संतोषजनक न होने से पालिका ने 31 मार्च को कंपनी से अनुबंध अवधि को ध्यान में रखते हुए नई फर्म की तलाश शुरू हो गई। जिसके लिए पालिका चेयरपर्सन ने नई निविदा आमंत्रित करने की अनुमति दे दी है।
पालिका ने कूड़ा कलेक्शन पर 11 करोड़ रुपये सालाना खर्च करने का बजट तैयार किया है। शहर में कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर पालिका ने गत वर्ष दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी से अनुबंध किया था। कंपनी ने 92 लाख रुपये प्रतिमाह के भुगतान पर 16 फरवरी 2024 से कार्य शुरू कर दिया था।
पालिका ने कंपनी से 14 माह का अनुबंध किया था। इस अवधि में कंपनी को शहरी क्षेत्र से यूजर चार्ज एकत्र कर पालिका को जमा कराना था, लेकिन इस दौरान कंपनी काफी विवादों में घिरी रही। कंपनी पर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप भी लगा।