{"_id":"e9d49cac7b397401d0edba979bde9a85","slug":"municipalities-board-meeting-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। चेयरमैन समर्थक और विपक्षी सभासद बोर्ड बैठक में ही भिड़ गए। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बोर्ड का एजेंडा छीनकर फाड़ दिया गया। चार मिनट में 62 प्रस्ताव पास भी कर दिए गए।
पालिका सभागार में बोर्ड बैठक 11 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में कोई बवाल न हो, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
चेयरमैन पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक का विपक्षी सभसदों ने विरोध किया और बैठक को शून्य घोषित करने की मांग की।
सभासद विवेक गर्ग, फैसल और हरीश अहलावत ने बैठक को नियम विरुद्ध बताया। इस बीच विपक्षी सभासदों की सिटी मजिस्ट्रेट और चेयरमैन से नोकझोंक भी हुई। चेयरमैन ने लिपिक अशोक अग्रवाल को एजेंडा पढ़ने के लिए कहा। लिपिक ने जैसे ही एजेंडे के प्रस्ताव पढ़ने शुरू किए सभासदों ने एजेंडा छीन लिया।
विज्ञापन
हरीश अहलावत ने एजेंड़ा फाड़ दिया। इस पर चेयरमैन के समर्थक और विपक्षी सभासद आमने-सामने आ गए। 11 बजकर 55 मिनट पर बोर्ड बैठक समाप्त कर दी गई।
मात्र चार मिनट में एजेंडे के 62 प्रस्ताव पास कर दिए गए। बोर्ड बैठक में 44 सदस्य मौजूद रहे, इनमें 24 खुलकर चेयरमैन के पक्ष में रहे। ईओ अजीत सिंह सहित समस्त अधिकारी भी मौजूद रहे।
भाजपा के पांच सभासद नदारद
बैठक में भाजपा सभासद दल के उपनेता प्रदीप कुमार, प्रमोद भारती, प्रशांत चौधरी, राजकुमार सिद्धार्थ, योगेश शर्मा शामिल नहीं हुए। दो सभासद चेयरमैन के पक्ष में और दो की स्थिति डांवाडोल दिखाई दी।
वीडियो बनाई गई
सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पर्यवेक्षक बनाया गया था। डीएम के निर्देश पर उन्होंने पूरी बैठक की वीडियो रिकार्डिंग कराई है। कुछ भी किसी से छिपा नहीं है।
चेयरमैन पर आरोप लगाया
भाजपा सभासद योगेश मित्तल ने चेयरमैन पर आरोप लगाया कि पालिका में करोड़ों का घालमेल चल रहा है। कई मामलों की जांच चल रही है। बोर्ड बैठक से पहले सभासदों को खरीदने के लिए बोलियां लगाई गईं। बीजेपी के कई सभासदों ने इसका विरोध किया।
एक घंटा चली बैठक
चेयरमैन पंकज अग्रवाल का कहना है कि चार मिनट में 62 प्रस्ताव पास करने की बात कहना गलत है। बैठक एक घंटा चली है। जिन सभासदों ने एजेंडा फाड़ा है और अधिकारियों का अपमान किया, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।