फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipal elections: BJP formed screening committee, one name will emerge from the panel of three

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भाजपा ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, तीन के पैनल से निकलेगा एक नाम

Tue, 11 Apr 2023 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: BJP formed screening committee, one name will emerge from the panel of three
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव का एलान होते ही भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों के चयन के लिए 36 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है। वार्ड से लेकर अध्यक्ष पद तक के दावेदारों में तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर अंतिम फैसला किया जाएगा। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर इसकी निगरानी करेंगे।
भाजपा से टिकट के दावेदारों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। ऐसे में संगठन ने प्रत्याशी के चयन के लिए व्यवस्था बनाई है। वार्ड और अध्यक्ष पद के लिए मिल रहे आवेदनों की छंटनी कर तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाया जाएगा। इन नामों को अंतिम रूप देने के लिए हाईकमान के पास भेजे जाएंगे, इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
विज्ञापन

जिले की 36 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी में जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, निकाय चुनाव प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, निकाय चुनाव संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल, संयोजक बिजेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, अमित चौधरी, शरद शर्मा, संजय गर्ग, राजीव गुर्जर, बूथ प्रबंधन प्रमुख रोहिताश पाल, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मीकि, जिला मंत्री रेणू गर्ग, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा समेत सभी मंडल अध्यक्ष शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि वार्ड स्तर से ही नाम चयनित होंगे, इसके बाद पैनल तैयार कर संगठन का शीर्ष नेतृत्व अंतिम नामों का चयन करेगा। तैयारी के लिए सभी जगह बैठक की जा रही है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed