फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipal election muzaffarnagar

निर्भीक होकर निष्पक्षता से चुनाव संपन्न कराएं: प्रेक्षक 

Sat, 25 Nov 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 25 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Municipal election muzaffarnagar
कर्मचारियों की बैठक लेते डीएम और प्रेक्षक। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रेक्षक देवाशीष पांडा ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सख्ती से कार्रवाई करें। निर्भीक होकर निष्पक्षता के साथ कार्य करें। सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की हर गतिविधि पर नजर रहेगी। हर बूथ पर पर्याप्त फोर्स की उपलब्धता रहेगी। यदि कोई कठिनाई आती है तो उसे छुपाये नहीं बल्कि उच्चाधिकारियोें की जानकारी में लायें। 
विज्ञापन


जिला पंचायत के सभागार में सभी अधिकारियों की बैठक में प्रेक्षक पांडा ने कहा कि मतदान के दिन अफसर अपने विवेक एवं निर्णय से समस्या का समाधान करेें। अफसरों के साथ सेक्टर मोबाइल, थाना मोबाइल एवं क्यूआरटी और कलस्टर मोबाइल भी भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन


अपने बूथों के पुलिस इंचार्ज, थानाध्यक्ष का मोबाइल नंबर एवं क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के भी नंबर अपने पास रखें। पीठासीन अधिकारियों से संपर्क बनाये रखें और उनका मोबाइल नंबर भी अपने पास रखे। किसी के दबाव में न आये और निर्भीक हेाकर चुनाव संपन्न कराये। मतदाताओं के साथ शालीनता के साथ पेश आयें। चुनाव के संबंध में कंट्रोल रूम को भी सूचित करते रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वेबकास्टिंग एवं संवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था करायी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान प्रारंभ कराने से एक घंटा पूर्व बूथों पर पहुंचें और सुनिश्चित कराए कि संपूर्ण व्यवस्था दुरुस्त करा ली गयी है। उन्होने निर्देश दिए कि सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान समाप्त कराने के बाद मत पेटियों को सील करा कर अपनी देखरेख में स्ट्रांग रूम पहुंचवायेंगे। 

अमिट स्याही का प्रयोग बाई हाथ की तर्जनी पर नाखून से तर्जनी तक किया जाये। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को मतदान के समय सभी बूथों पर भारी संख्या में पैरामिलट्री फोर्स तैनात रहेगी। हर बूथ पर कम से कम 10 पुलिस कर्मी उपलब्ध रहेगे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर दो मत पेटी होगी।


एक अध्यक्ष पद के लिए एवं दूसरी सदस्य के लिए। ऐतिहात बरते और पहले अध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर दे। इसके बाद वोट डालने पर सभी जनपद के लिए। संवेदनशील बूथ पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था करायी गयी है। उन्होंने कहा कि चुनाव को सुव्यवस्थित ढंग से कराए। बैठक में डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंतदेव सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed