फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mumbai police arrested the groom in film style while he was returning after getting married in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर :  फिल्मी अंदाज में शादी कर लौट रहे दूल्हे को उठा ले गई मुंबई पुलिस, ये है पूरा मामला

Tue, 16 Mar 2021 10:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Mar 2021 10:34 PM IST
सार

  • कई लोगों से ऑनलाइन ठगी के मामले में पहुंची थी मुंबई साइबर सेल की टीम
  • सठेड़ी में शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौट रहा था दूल्हा, बरात दुल्हन लेकर रवाना

विज्ञापन
Mumbai police arrested the groom in film style while he was returning after getting married in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थानाक्षेत्र  में शादी करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हे को मुंबई से पहुंची साइबर सेल की टीम फिल्मी अंदाज में बरात रुकवाने के बाद गिरफ्तार कर ले गई। नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी से बरात में हड़कंप मच गया। बाद में बरात दुल्हन को लेकर गृह जनपद के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


मूल रूप से ओरैया जनपद निवासी आलोक शुक्ला परिवार के साथ काफी समय से नोएडा में रहता है। यहां उसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेेशन का दफ्तर खोला हुआ है। आलोक शुक्ला की शादी बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी युवती से तय हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सरकारी सिस्टम का हाल: पूरे स्कूल में मात्र एक शिक्षक, वो भी नहीं आ रहे, बच्चों ने भी जाना छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात शादी की सभी रस्में संपन्न होने के बाद मंगलवार सुबह बरात दुल्हन को विदा कराकर नोएडा के लिए रवाना हो गई थी। बरात सठेड़ी से बाहर निकलते ही नहर पुलिया पर पहुंची, सामने से आई पुलिस की कई गाड़ियों ने अचानक सामने आकर पूरी बरात को घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन की कार से आलोक शुक्ला को नीचे उतार लिया और गिरफ्तार कर अपने साथ बैठा लिया।

इस मामले में पूछताछ करने पर टीम में शामिल मुंबई पुलिस की साइबर सेल की महिला इंस्पेक्टर शुभांगी सिंह ने बताया कि आलोक शुक्ला के खिलाफ मुंबई में कई लोगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।

मामले की जांच मुंबई साइबर सेल की टीम कर रही है। जांच के दौरान ही मुंबई पुलिस को आलोक की शादी की जानकारी मिली थी, जिस पर मुुंबई पुलिस ने बुढ़ाना कोतवाली में पहुंचकर आमद कराने के बाद सठेड़ी में बरात की घेराबंदी कर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद मुंबई पुलिस आरोपी दूल्हे को साथ लेकर चली गई, जबकि बरात में शामिल परिजन व बराती भी दुल्हन को लेकर नोएडा के लिए रवाना हो गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed