मुजफ्फरनगर : फिल्मी अंदाज में शादी कर लौट रहे दूल्हे को उठा ले गई मुंबई पुलिस, ये है पूरा मामला
- कई लोगों से ऑनलाइन ठगी के मामले में पहुंची थी मुंबई साइबर सेल की टीम
- सठेड़ी में शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौट रहा था दूल्हा, बरात दुल्हन लेकर रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थानाक्षेत्र में शादी करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हे को मुंबई से पहुंची साइबर सेल की टीम फिल्मी अंदाज में बरात रुकवाने के बाद गिरफ्तार कर ले गई। नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी से बरात में हड़कंप मच गया। बाद में बरात दुल्हन को लेकर गृह जनपद के लिए रवाना हो गई।
मूल रूप से ओरैया जनपद निवासी आलोक शुक्ला परिवार के साथ काफी समय से नोएडा में रहता है। यहां उसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेेशन का दफ्तर खोला हुआ है। आलोक शुक्ला की शादी बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी युवती से तय हुई थी।
यह भी पढ़ें : सरकारी सिस्टम का हाल: पूरे स्कूल में मात्र एक शिक्षक, वो भी नहीं आ रहे, बच्चों ने भी जाना छोड़ा
सोमवार रात शादी की सभी रस्में संपन्न होने के बाद मंगलवार सुबह बरात दुल्हन को विदा कराकर नोएडा के लिए रवाना हो गई थी। बरात सठेड़ी से बाहर निकलते ही नहर पुलिया पर पहुंची, सामने से आई पुलिस की कई गाड़ियों ने अचानक सामने आकर पूरी बरात को घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन की कार से आलोक शुक्ला को नीचे उतार लिया और गिरफ्तार कर अपने साथ बैठा लिया।
इस मामले में पूछताछ करने पर टीम में शामिल मुंबई पुलिस की साइबर सेल की महिला इंस्पेक्टर शुभांगी सिंह ने बताया कि आलोक शुक्ला के खिलाफ मुंबई में कई लोगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
मामले की जांच मुंबई साइबर सेल की टीम कर रही है। जांच के दौरान ही मुंबई पुलिस को आलोक की शादी की जानकारी मिली थी, जिस पर मुुंबई पुलिस ने बुढ़ाना कोतवाली में पहुंचकर आमद कराने के बाद सठेड़ी में बरात की घेराबंदी कर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद मुंबई पुलिस आरोपी दूल्हे को साथ लेकर चली गई, जबकि बरात में शामिल परिजन व बराती भी दुल्हन को लेकर नोएडा के लिए रवाना हो गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/