{"_id":"5a85d1cd4f1c1b805a8ba088","slug":"mujaffarnagar-dm-rajiv-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं : डीएम
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्रों एवं नगर पंचायतों में स्वच्छता संबंधी कार्य तेजी से कराया जाए। नगर निकायों को और अधिक सुंदर और स्वच्छ बनाया जाए। ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मेन बाजारों में कूड़ा एकत्र करने के लिए 75 मीटर की दूरी पर कूड़ेदान रखे जाने की व्यवस्था की जाए। सफाई व्यवस्था की मॉनिर्टिंग लगातार होनी चाहिए।
कलक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों से जुड़े अधिकारियों की बैठक में डीएम ने पेयजल एवं सीवर कनेक्शन की प्रगति, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए। निकायों की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने और निकायों की कर करेत्तर की स्थिति में सुधार लाए जाने को कहा।
डीएम ने अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि बुनियादी सुविधाओं का लाभ आम जनता को प्रत्येक दशा में मिलना चाहिए, जिन क्षे़त्रों में सीवर लाईन डालने का कार्य किया जा रहा है वहां व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाए और दिन में तीन बार पानी के टैंकरों से छिड़काव कराएं। उपभोक्ताओं और व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पडे़। कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
योजना का ले-आउट प्रस्तुत किया जाए कि कहां कहां खुदाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रात्रि में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कमला नेहरू वाटिका के सुंदरीकरण की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि कार्यो में तेजी लाएं। डीएम ने मार्ग प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत नगर पालिका मुजफ्फरनगर एवं खतौली सहित सभी नगर पंचायतों की लाइटों को एलईडी में परिवर्तित किए जाने के संबंध में भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन निकायों में अभी डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि की उपलब्धता नहीं की गई है वे भूमि चिह्नित कर क्रय करने की कार्यवाही करें और डंपिंग ग्राउंड बनाए। डीएम ने कहा कि बडे़ कूड़ा घरों को सुंदर बनाने के लिए बोर्ड से प्रस्ताव कराया जाए, जहां डेरियों का गोबर आता है उसका ठेका उठाए या गोबर गैस प्लांट लगाकर कंपोस्ट बनाई जाए।
सफाईकर्मियों को दस्ताने, मास्क, जूते आदि उपलब्ध कराए जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त निकाय ओडीएफ कर ली गई है। डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि आवश्यकता है तो तीन दिन के अंदर सामुदायिक शौचालय का प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सभी एसडीएम और निकायों के ईओ रहे।