फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mrs. Asia Ipsita

कनाडा में मिसेज एशिया चुनी गईं शहर की इप्शिता 

Tue, 19 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mrs. Asia Ipsita
कनाडा में मिसेज एशिया चुनी गई इप्शिता। - फोटो : अमर उजाला
कनाडा में आयोजित साइनिंग स्टार प्रोडक्शन मैनीटोबा ग्लोबल-2016 में शहर की बेटी मिसेज एशिया चुनी गई है। सौंदर्य प्रतियोगिताओं के मंच पर चमकी इप्शिता मलिक की कामयाबी पर गांधी कालोनी में खुशियों का आलम है।
विज्ञापन


कनाडा में वर्ष 2016 के लिए मिस्टर एशिया, मिस एशिया और मिसेज एशिया प्रतियोगिता आयोजित की गई। साइनिंग स्टार प्रोडक्शन मैनीटोबा के रंगारंग मंच पर गांधी कालोनी निवासी देवेंद्र खरबंदा की प्रतिभावान बेटी इप्शिता मलिक मिसेज एशिया 2016 चुनी गई हैं। सौंदर्य प्रतिभा के साथ उन्होंने निर्णायक मंडल को अपने ज्ञान से प्रभावित किया। पिता देवेंद्र खरबंदा ने बताया कि इप्शिता अपने पति संदीप मलिक के साथ कनाडा में रहती हैं।
विज्ञापन


सौंदर्य प्रतियोगिताओं में कई मंचों पर उसे देश में भी श्रेष्ठ चुना जा चुका है। कनाडा में मिसेज एशिया का ताज मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। बेटी की कामयाबी पर मां और भाई-बहनों को नाज है। मां नेहा खरबंदा ने हर्ष जताते हुए बताया कि बेटियों को हर स्तर पर प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। घर-गृहस्थी का दायित्व निभाने के साथ उनकी बेटी ने यह खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। घर लौटने पर बेटी का शान से स्वागत करेंगे। बहन भावना, भाई प्रियांशु और प्रज्जवल भी बहन इप्शिता की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। परिजनों ने फोन पर बेटी को बधाई दी और जल्द भारत आने का न्यौता दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed