फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MPs and ministers reached the power plant, electricity came late at night

Muzaffarnagar News: सांसद और मंत्री पहुंचे बिजलीघर, देर रात आई बिजली

Sat, 13 Jul 2024 04:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
MPs and ministers reached the power plant, electricity came late at night
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा मंडी बिजलीघर से आपूर्ति को लेकर बृहस्पतिवार रात जमकर हंगामा हुआ। सपा सांसद हरेंद्र मलिक और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल लोगों के बीच पहुंचे और अधिकारियों को शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। आधी रात के बाद आपूर्ति शुरू हुई और शुक्रवार को व्यवस्था पटरी पर लौटी।
विज्ञापन

कूकड़ा मंडी बिजलीघर में फाल्ट हो जाने से शनिवार को 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक फुंक गया था। मंगलवार को फॉल्ट के चलते दूसरा परिवर्तक भी फुंक गया, जिससे बिजलीघर से आपूर्ति बंद हो गई। इससे शहर की नई मंडी, पटेलनगर, गांधीनगर, भरतिया काॅलोनी, जानसठ रोड के करीब 12 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली गुल रहने से प्रभावित हुए थे। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में ही बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बिजलीघर पर 10 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के बावजूद बृहस्पतिवार रात को आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इससे नाराज लोग पहले कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के घर पहुंच गए। कुछ देर बाद मंत्री खुद बिजलीघर पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सांसद हरेंद्र मलिक भी लोगों के बीच पहुंचे और अधिकारियों से तुरंत आपूर्ति बहाल करने की बात कही। देर रात तक सैकड़ों लोग बिजलीघर पर डटे रहे। खुद मंत्री कपिल देव रात डेढ़ बजे तक यहां रहे और व्यवस्था दुरुस्त कराते रहे। देर रात बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
अधिशासी अभियंता टाॅउन हाल डीसी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक बजे आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को आपूर्ति नियमित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed