फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MP sports event: Sunny Baliyan became champion in 400 meters

सांसद खेल स्पर्धा : 400 मीटर में सन्नी बालियान बना चैंपियन

Wed, 10 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
MP sports event: Sunny Baliyan became champion in 400 meters
शाहपुर में सांसद खेल स्पर्धा के समापन पर विजेता खिलाडी को चैक देते केद्रीय मंत्री संजीव बालियान? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सांसद खेल स्पर्धा : 400 मीटर में सन्नी बालियान बना चैंपियन
विज्ञापन

शाहपुर। सांसद खेल स्पर्धा के तहत शाहपुर ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता में रसूलपुर जाटान व वालीबॉल में गोयला की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती। 400 मीटर दौड़ में सिसौली के सन्नी बालियान व 1600 मीटर दौड़ में काकड़ा के पारुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा में कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें शाहपुर व बुढ़ाना ब्लाक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शाहपुर ब्लाक में कबड्डी में गांव रसूलपुर जाटान व सोरम की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें रसूलपुर जाटान की टीम ने 26 अंक प्राप्त कर सोरम की टीम को चार अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में फाइनल मैच गोयला व पुरबालियान की टीम के बीच खेला गया। गोयला ने तीन सैट के मैच में पुरबालियान को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में 50 किग्रा भार में गढ़ी बहादुरपुर के पहलवान आदिल व उमरपुर के पहलवान अब्दुल व नदीम, 61 किग्रा भार में गढ़ी बहादुरपुर के विकास बालियान, माजरा के सौरभ व गढ़ी बहादुरपुर के शिवम, 74 किग्रा में सोरम के सागर, गढ़ी बहादुरपुर के गौरव, सोरम के वंश, 86 किग्रा भार में गढ़ी बहादुरपुर के शांतनु, सोरम के शिवा व आर्यन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में सिसौली के सन्नी बालियान, काकड़ा के वैभव शर्मा व सिसौली के अजय बालियान ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में काकड़ा के पारुल, गोयला के शुभम व काकड़ा के विपिन बालियान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बुढ़ाना ब्लॉक के खेलों में कबड्डी में फाइनल में इटावा की टीम ने 34 अंक प्राप्त कर लुहसाना की टीम को 24 अंकों के भारी अंतर से हराया। वॉलीबाल का फाइनल बिटावदा व कल्याणपुर के बीच खेला गया। तीन सेट के मुकाबले में बिटावदा ने दो सेट जीतकर जीत हासिल की। कुश्ती में 50 किलोग्राम भार में मुजाहिद दभेड़ी, हिमांशु नसीरपुर, 61 किग्रा भार में मोहम्मदपुर के निकुंज मलिक, टांडा माजरा के अजय पवार, हुसैनपुर के फरमान 74 किग्रा में गढ़ी नोआबाद के शुभम, मोहम्मदपुर के गुड्डू, बुढ़ाना के आदित्य व 86 किग्रा भार में गढ़ी नोआबाद के सचिन व उमंग के अलावा बुढ़ाना के शावेज ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मदीनपुर के पंकज, नाला के समद व बिटावदा के ऋषभ सहरावत व 1600 मीटर दौड़ में मंदवाड़ा के ताबीर, गढ़ी नोआबाद के उज्ज्वल व बुढ़ाना के सक्षम सैनी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

विजेता खिलाड़ियों को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, कृषि अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर रामकुमार सहरावत, सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान, ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने सम्मानित किया। सुखविंदर सोम, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, कार्तिक काकरान, ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी, अशोक बालियान, रामपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, ठाकुर रामनाथ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed