{"_id":"5dc5b2d38ebc3e5b0d457bdd","slug":"mp-sanjeev-balyan-will-write-a-letter-to-cm-muzaffarnagar-news-mrt4526466166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद संजीव बालियान सीएम को लिखेंगे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद संजीव बालियान सीएम को लिखेंगे पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी डीएम ऑफिस से गृह मंत्रालय के जारी आदेश के पत्र गायब होने से हतप्रभ हैं। बालियान का कहना है कि वह पूरे प्रकरण पर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने डीएम ऑफिस से गृह मंत्रालय का पत्र के गायब होने को बेहद गंभीर बताया है। उनका कहना है कि जब गृह मंत्रालय का पत्र गायब हो सकता है तो साधारण पत्र की तो कोई बात ही नहीं है। सरकारी रिकार्ड से महत्वपूर्ण पत्र गायब होना प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ी सेंध है। इसका यह भी सीधा मतलब है कि प्रशासन के कुछ लोग भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों से मिले हैं। इस संवेदनशील प्रकरण की गहनता से जांच होनी चाहिए। इस मामले में वह सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी ओर से पत्र लिखेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। भाजपा के राम मंदिर निर्माण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक जसवीर सिंह मंडेर ने डीएम ऑफिस से गृह मंत्रालय के पत्र गायब होने को बड़ा ही गंभीर मामला बताया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोपी अफसरों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीएम को भी पत्र लिखा है, जिसमें इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यह साधारण प्रकरण नहीं गंभीर और संवेदनशील प्रकरण है। शत्रु संपत्ति की 570 बीघा जमीन का मामला है।