फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   movie saand ki aankh

‘सांड़ की आंख’ में दिखाई देंगी गौरी शर्मा

Tue, 08 Oct 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
movie saand ki aankh
जोहडी गांव की शूटर दादी के साथ अभिनेत्री गोरी शर्मा । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
‘सांड़ की आंख’ में दिखाई देंगी गौरी शर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के गांव मेदपुर की बेटी गौरी शर्मा ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘सांड़ की आंख’ से बालीवुड में एंट्री की है। मॉडलिंग, एक्टिंग और डांस का शौक रखने वाली गौरी की यह पहली फिल्म है। फिल्म में वह बागपत के जौहड़ी गांव की प्रसिद्ध शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशी की बहू का रोल कर रही है। यह फिल्म दीपावली से पहले रिलीज होगी।

देश के जाने माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने बागपत के जौहड़ी गांव की दोनों शूटर दादी प्रकाशी और चंद्रो को केंद्रित करते हुए ‘सांड़ की आंख’ फिल्म बनाई है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदिनी ने किया है। फिल्म की अधिकतम शूटिंग भी बागपत के गांव जौहड़ी में हुई है। शहर के सटे मेदपुर गांव की रहने वाली गौरी शर्मा को बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है। डॉस उसकी हॉबी है। वह मिस मेरठ, मिस सहारनपुर, मिस इंडिया ब्यूटीफुल रह चुकी हैं। कई शो में आ चुकी हैं। बॉलीवुड में उनकी पहली बार एंट्री हुई है। गौरी शर्मा ने बताया कि उसने एक माह तक जौहड़ी में एक्टिंग में भाग लिया। उसे प्रकाशी और चंद्रो दादी की परिवार की सदस्य का रोल मिला है। गौरी शर्मा अपनी परफारमेंस को लेकर अभिभूत है। फिल्म का जो ट्रेलर चल रहा है, उसमें भी उन्हें शामिल किया गया है। गौरी ने बताया कि फिल्म दीपावली से पहले ही रिलीज होने जा रही है। गौरी कहती है कि उसे आगे बढ़ाने में उसके परिवार का पूर्ण सहयोग है।
विज्ञापन

रूपायन के कवर पेज पर छपने से प्रोत्साहित
मुजफ्फरनगर। गौरी शर्मा कहती हैं कि अमर उजाला के रूपायन के कवर पेज पर उसकी तस्वीर छप चुकी है। इससे वह प्रोत्साहित हुई और आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed