फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Movement will have to be done to stay alive and save land: Rakesh Tikait

जिंदा रहने और जमीन बचाने के लिए करना होगा आंदोलन : राकेश टिकैत

Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Movement will have to be done to stay alive and save land: Rakesh Tikait
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के बिटावदा गांव में पंचायत में मंचासीन भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधर? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- बिटावदा में भाकियू की ओर से किया गया जय जवान जय किसान सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिंदा रहने और जमीन बचाने के लिए गरीबों, मजदूरों और किसानों को आंदोलन करना होगा। भाजपा सरकार किसानों और युवाओं को लूटने पर लगी है। चीनी मिल किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। नए पेराई सत्र में किसान अपना गन्ना जिलाधिकारी कार्यालय पर ले जाएंगे और वहीं से अपने गन्ने का भुगतान लेेंगे।
मेरठ-करनाल हाईवे पर बिटावदा गांव के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू का जय जवान जय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। टिकैत ने कहा कि किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्याएं और मुद्दे हैं। किसानों को जिंदा रहने तथा अपनी जमीन बचाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। अगर आंदोलन नहीं करोगे तो खेत नहीं बच पाएंगे। चीनी मिलें किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं। चुनाव के दौरान सरकार ने किसानों का बिजली का बिल माफ करने की घोषणा की थी। झूठी सरकार अपने किसी वादे पर खरी नहीं उतर रही है। किसानों से ट्यूबवेल के 23 हॉर्स पावर के हिसाब से बिजली के बिल वसूले जाएंगे। उन्होंने सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया। बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का शोषण करने पर लगी हुई है। यह सरकार किसानों से उनकी जमीन छीनना चाहती है। जमीन बचानी है तो हम सभी को एकत्र होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर जीआईसी में एकत्र होंगे किसान
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि सभी किसान 15 अगस्त को अपने-अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर मुजफ्फरनगर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र होंगे और स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। आजादी के जश्न के बाद किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोरना और भैसाना चीनी मिल के भुगतान न करने पर निर्णायक लड़ाई शुरू होगी। कलक्ट्रेट में आंदोलन करेंगे। गौरव टिकैत ने कहा कि बिजली की समस्या सबसे अधिक है। विभाग की एक टीम बिल भेजती है, दूसरी टीम सेटलमेंट कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत ने एसडीएम से पूछा, क्या आप अग्निवीर बनोगे
किसानों की पंचायत के बीच पहुंचे एसडीएम बुढ़ाना से भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पूछा कि क्या आपको अग्निवीर बनना है। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने हंसते हुए कहा कि अब उनकी उम्र नहीं है।

बकाया भुगतान का दिलाया गया भरोसा
उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान जल्दी ही करवाने का प्रयास किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
पंचायत की अध्यक्षता वेद सिंह सहरावत ने की। संचालन मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह और विकास त्यागी ने किया। इस मौके पर बाबा श्याम सिंह बहावड़ी, अशोक घटायन, पूर्व प्रधान प्रदीप, राजू, सुभाष, नवीन राठी, सतेंद्र ठाकुर, कपिल सोम, मंडल महासचिव ओमपाल मलिक, मांगेराम त्यागी, विकास चौधरी, योगेंद्र पहलवान, चांदवीर फौजी, राजवीर सिंह जादौन, सुधीर, देवेंद्र, सकुल सहरावत व विनोद हटाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed