फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother Mandal Service Bharti

शुक्रताल में मातृ मंडल सेवा भारती के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mother Mandal Service Bharti
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में मातृ मंडल सेवा भारती की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में ब्रज, मेरठ, उत्तराखंड से आई 250 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सेवा कार्यों के संचालन में मातृ शक्ति के योगदान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


शुक्रताल स्थित श्रीराम आश्रम में मातृ मंडल सेवा भारती द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सेवा कार्यों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन


समाज सेवा में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि समाज के विकास में मातृ शक्ति का विशेष योगदान है। राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने के लिए महिलाओं का आत्म निर्भर होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता रेणु पाठक, विद्या, डॉ. मंजु गुप्ता, डॉ. तारिणी तनेजा तथा माता राज नन्देश्वरी तथा सेवा प्रमुख रमेशचंद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। महिला एक अध्यापिका के रूप में परिवार को संस्कार देती है। अच्छे संस्कार के द्वारा ही परिवार उच्च संस्कारी बन पाता है। 

महिला सशक्तिकरण के बिना किसी भी राष्ट्र का निर्माण असंभव है। संस्था द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों में महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी कर धर्मांतरण को रोका गया है। अपनी संस्कृति व धर्म का बोध कराकर आत्मविश्वास से परिपूर्ण कर अपनी संस्कृति की ओर आकर्षित करना ही संस्था का उद्देश्य है।


इस अवसर पर राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ के अमरीश गोयल, क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल कुमार, क्षेत्र संयोजिका शारदा शिशौदिया, क्षेत्र मंत्री महामंडल सेवा भारती रीता गोयल, अंजली चौधरी, दमयंती, सुधा गुप्ता, रेणु गर्ग, संजीव कुमार, शरद वत्स, डॉ. महेंद्र तनेजा, डॉ. दीप्ति अग्रवाल, विनोद शर्मा, साध्वी कांता देवी, पूर्व विधायक सुशील अग्रवाल, अनु अग्रवाल, डॉ. अरुणा गर्ग, नीरु शर्मा, लवी अग्रवाल, सीमा तायल, अर्चना गुप्ता, मंजु महेश्वरी, प्रीति गुप्ता, रागिनी गर्ग, अलका अग्रवाल, रीता गोयल, दीप्ति अग्रवाल, सुनीता गौड़, डॉ. नीता गोयल, डॉ. सुधा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed