{"_id":"630f8b70cd095302836d0cee","slug":"mother-left-after-giving-birth-to-baby-girl-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता शर्मसार: कोख में पाला, जन्म दिया, अब दुनिया के भरोसे क्यों छोड़ गई मां, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता शर्मसार: कोख में पाला, जन्म दिया, अब दुनिया के भरोसे क्यों छोड़ गई मां, जानें पूरा मामला
Wed, 31 Aug 2022 09:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 31 Aug 2022 09:55 PM IST
सार
मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है। मां ने कोख में पाला फिर जन्म दिया और अब दुनिया के भरोसे छोड़ गई।
विज्ञापन
नवजात बच्ची।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देवल में मंगलवार को मिली नवजात बच्ची को जिला अस्पताल की एमएनसीयू (मां और नवजात देखभाल इकाई) में रखा गया है। मासूम का जन्म एक दिन पहले ही हुआ। जन्म लेते ही मां उसे छोड़कर चली गई। सवाल यह है कि आखिर महिला कौन थी और नवजात को क्यों छोड़कर गई? क्या सिर्फ लड़की होने की वजह से ऐसा किया? क्यों मां उसे दुनिया के भरोसे छोड़ गई?
विज्ञापन
चाइल्ड हेल्प लाइन पर सूचना मिलने के बाद प्रोबेशन कार्यालय से चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर नीना त्यागी, काउंसलर बिलकिश जहां, कार्यकर्ता अजय कुमार, बाल कल्याण विभाग की टीम और सोशल वर्कर पूजा राणा के साथ जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। मासूम के स्वास्थ्य का हाल जाना। नीना त्यागी ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से जानकारी मिली थी कि कोई दंपती देवल नहर के पास बने एक कमरे में नवजात बच्ची को छोड़ गया है। मासूम को पुलिस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों का कहना है कि एक दिन पहले ही बच्ची ने जन्म लिया है। बच्ची को कोई लेने नहीं आया तो 10 दिन बाद बच्ची को बाल गृह शिशु केंद्र में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सदमे में बैंक मैनेजर: पुलिस को मिले अहम सबूत, सगे देवर से चल रही पूछताछ, जल्द खुलेगा डबल मर्डर का राज
विज्ञापन
महिला-पुरुष आए और बच्ची को छोड़ गए
देवल में नहर किनारे बने कमरे में बाइक से एक महिला-पुरुष आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर बाद दोनों वापस चले गए। उनके जाने के कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी मासूम रो रही थी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: डबल मर्डर की लखनऊ तक गूंज, शिखा के पिता ने SSP को बताए पांच नाम, हस्तिनापुर में ADG-IG का डेरा