फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother-daughter injured in tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां-बेटी घायल

Thu, 24 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter injured in tractor-trolley collision
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर कमला नेहरू वाटिका के सामने स्थित स्कूल में बेटी को छोड़ने जा रही महिला की एक्टिवा स्कूटी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी घायल हो गईं। हादसे के कारण काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी संदीप कुमार की सात साल की बेटी एंजल शहर के मेरठ रोड स्थित शारदेन पब्लिक स्कूल में कक्षा-दो में पढ़ती है। संदीप की पत्नी पूनम बुधवार सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए एक्टिवा पर घर से निकली थीं। मेरठ रोड पर जैसे ही वह कमला नेहरू वाटिका के सामने डिवाइडर पर बने कट को पार कर स्कूल की तरफ बढ़ीं, सुजडू चुंगी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी घायल हो गईं। एक्टिवा ट्रैक्टर के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल के पास ही मौजूद डायल-100 की पीआरवी-2200 के पुलिसकर्मी तत्काल घायल मां-बेटी को पास ही स्थित नर्सिंगहोम में ले गए, जहां एंजल की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed