फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Most policemen driving without a helmet

ट्रैफिक नियमों से खाकी की बेरूखी

Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Most policemen driving without a helmet
ातायात नियमो से बेपरवाह बाईक सवार पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बिना हेलमेट लगाए वाहन चला रहे अधिकांश पुलिसकर्मी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक नवंबर से शुरू हुए यातायात माह में एक ओर जहां आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया जा रहा है, वहीं खाकी इससे बेरुखी रखे हुए है। ट्रैफिक पुलिस को छोड़ दें तो अधिकांश पुलिसकर्मी दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट से परहेज रखकर धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहे हैं।
प्रतिवर्ष एक से 30 नवंबर तक प्रदेश भर में यातायात माह जोरशोर से मनाया जाता है। एक माह की इस अवधि में आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए रैली निकालकर, परचे बंटवाकर व गोष्ठियां आयोजित कर जागरूक किया जाता है। हालांकि जोरशोर से यातायात माह का प्रचार-प्रसार करने वाली खाकी खुद यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आती है। अमर उजाला ने शुक्रवार को यातायात नियमों के पालन को लेकर खाकी की जागरूकता को अपने कैमरे में कैद किया तो नतीजे बेहद चौंकाने वाले थे। कैमरे की जद में आए अधिकांश पुलिसकर्मी हेलमेट का इस्तेमाल करना तो दूर, उसे साथ लेना तक जरूरी नहीं समझ रहे हैं। एसआई हों या आरक्षी, होमगार्ड हों या पीआरडी के जवान, अधिकांश पुलिसकर्मी बिना हेमलेट के ही शहर में बाइक दौड़ाते नजर आए। हालांकि, यातायात पुलिस इसके लिए अपवाद रही और ट्रैफिक पुलिस के अधिकांश कर्मचारी दुपहिया चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करते मिले। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि जब कानून के कर्णधार ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से क्या और कैसे अपेक्षा की जा सकती है कि वे तमाम नियमों का पालन करें ?
विज्ञापन

इन्होंने कहा---
- नियम और कानून सभी के लिए समान है। पुलिस वालों को भी यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। चेकिंग में यदि कोई कर्मचारी बिना हेलमेट के पाया गया तो उसका भी चालान किया जाएगा।- बीबी चौरसिया एसपी यातायात

यातायात नियमो से बेपरवाह स्कूटी सवार पुलिसकर्मी।

यातायात नियमो से बेपरवाह स्कूटी सवार पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed